- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग पर भी अब हनीट्रैप का खतरा मंडरा रहा है। इसी को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के बीच में ही सभी फ्रेंचाइजियों के लिए नई और सख्त एडवाइजरी जारी की है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने फ्रेंचाइजियों को आधिकारिक पत्र भेजा है। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने टीम मैनेजर की जानकारी या मंजूरी के बिना बाहरी लोगों को अपने होटल के कमरों में आने दिया। कई मामलों में टीम मैनेजर को इन लोगों के आने की जानकारी तक नहीं दी गई थी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। बीसीसीआई की नई गाइडलाइन के तहत अब कोई भी व्यक्ति चाहे उसका खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य से कोई भी रिश्ता क्यों न हो, टीम मैनेजर की पूर्व जानकारी और लिखित स्वीकृति के बिना होटल रूम में दाखिल नहीं हो सकेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हनीट्रैप और सुरक्षा जोखिमों को लेकर ये बड़ा कदम उठाया है।
PC: punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें