महात्मा ज्योतिबा फुले का संपूर्ण जीवन मानवता, समरसता और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 08 May 2026 02:46:07 PM
Mahatma Jyotiba Phule's entire life was dedicated to humanity, harmony, and social consciousness: Bhajanlal

जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा, सामाजिक समानता एवं न्याय के माध्यम से वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु जो ऐतिहासिक कार्य किए, वे सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन मानवता, समरसता और सामाजिक चेतना को समर्पित रहा।

 ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बिड़ला ऑडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सैनी समाज द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में कही। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ऐसे समतामूलक, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और प्रगति का अधिकार प्राप्त हो।

बिड़ला ऑडिटोरियम में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सैनी समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैनी समाज की ओर से मुख्यमंत्री भजनला शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया। इस दौरान सैनी समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ग्राम विकास चौपाल में की विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
वहीं सीएम भजनलाल ने सीकर जिले की जाजोद ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम विकास चौपाल के माध्यम से ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवाओं, किसानों एवं वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान एवं युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.