दूध और पनीर में मिलावट को लेकर Dotasra का बड़ा बयान, कहा- भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने पूरे सिस्टम को…

Hanuman | Friday, 08 May 2026 03:25:19 PM
Dotasra Issues Major Statement on Adulteration in Milk and Cheese; Says:

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्वास्थ्य विभाग दूध और पनीर में मिलावट के आंकड़ों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि दूध और पनीर के नाम पर राजस्थान में जनता को जहर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि दूध और पनीर के 97% सैंपल में पानी, डिटर्जेंट और यूरिया जैसी ख़तरनाक मिलावट मिली है।  

यानी जो पनीर बच्चों, मरीजों और परिवारों की सेहत के लिए अच्छा व जरूरी माना जाता है, उसके 70% सैंपल फेल पाए गए हैं। लेकिन इतनी बड़ी मिलावट क्या सरकारी मिलीभगत के बिना संभव है? नकली पनीर की शादी समारोहों, ढाबों, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड सेंटरों में खुलेआम खपत हो रही है… लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति!

सबसे शर्मनाक तो ये है कि जिम्मेदार कह रहे हैं कि 'कृत्रिम पनीर' जैसा कुछ होता ही नहीं है। सच ये है कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी ने पूरे सिस्टम को अकर्मण्य बना दिया है। खुलेआम जहर बेचा जा रहा है, और जिम्मेदार आंखें मूंदकर बैठे हैं।

ये सिर्फ राजस्थान की नहीं, पूरे देश की भयावह तस्वीर है। जहां हजारों किलो नकली पनीर बाजार में बिक रहा है एवं FSSAI, खाद्य सुरक्षा विभाग और भाजपा सरकार गहरी नींद में सो रही हैं।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.