FIFA World Cup 2026: वैंकूवर के साइंस वर्ल्ड को बनाया जाएगा विशाल ‘फुटबॉल’

Hanuman | Friday, 08 May 2026 11:23:51 AM
FIFA World Cup 2026: Vancouver's Science World to be Transformed into a Giant 'Football'

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कनाडा के शहर वैंकूवर में तैयारियों को और रंगीन बनाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैंकूवर का प्रसिद्ध ‘साइंस वर्ल्ड’ गुंबद अब एक विशाल फुटबॉल के रूप में सजाया जा रहा है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।

जानकारी के मुताबिक इस विशेष डिजाइन के तहत साइंस वर्ल्ड के गोल गुंबद को रंग-बिरंगे फुटबॉल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा, जिस पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से संबंधित डिजाइन और लोगो भी दर्शाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट वैंकूवर में वर्ल्ड कप के माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वैंकूवर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मेजबान शहरों में से एक है और बीसी प्लेस स्टेडियम में कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। इसके मद्देनजर शहर भर में सजावट, सुरक्षा और पर्यटन से संबंधित कई योजनाओं पर काम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइंस वर्ल्ड को विशाल फुटबॉल के रूप में देखना एक अनोखा अनुभव होगा और इससे वैंकूवर की विश्व स्तरीय पहचान को और मजबूती मिलेगी।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.