Gold-Silver Prices: एक दिन में 11,620 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं इतने दाम

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 02:39:39 PM
Gold-Silver Prices: Silver has become costlier by ₹11,620 in a single day

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बाद आज चांदी की कीमतों ने फिर से आसमान छू लिया है। आज चांदी की कीमत में भारी उछाल आया है।

खबरों के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज एक किलो चांदी में 11,620 रुपए की तेजी आई है। इससे एक किलो चांदी की कीमत बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई है।  इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपए प्रति किलो दर्ज की गई थी। दूसरी ओर आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी बड़ा उछाल आया है।

इस सोने की कीमत 1,592 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़ हैं। इससे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,954 रुपए हो गए हैं। सोमवार को इस सोने की कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। आपको बता दें कि इस साल सोना अब तक 18,755 रुपए और चांदी 37,400 रुपए महंगी हो की है। दोनों ही कीमत धातुएं आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.