धुरंधर के बाद अब देखने को मिलेगा Ranveer Singh का ये अवतार

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 01:18:04 PM
After 'Dhurandhar', now you will get to see this avatar of Ranveer Singh

इंटरनेट डेस्क। धुरंधर 2 की अपार सफलता के कारण बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रणवीर सिंह अब एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं।

खबरों के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म' के तहत अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस ट्रिलॉजी में रणवीर सिंह भगवान शिव का रोल निभाने वाले हैं।

खबरों के अनुसार,  इस पौराणिक गाथा को एक भव्य सिनेमाई ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने के लिए बिड़ला स्टूडियोज के साथ साझेदारी की गई है। बताया जा रहा है कि 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' का फिल्मी वर्जन अभी राइटिंग स्टेज पर है।  इसमें रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। हालांकि अभी तक फिल्म के  बाकी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है। मेकर्स डायरेक्टर फाइनल करने से पहले स्क्रिप्ट तैयार करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.