IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद अक्षर पटेल पर लगा जुर्माना, मैच में हो गई थी ये गलती

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 01:01:28 PM
IPL 2026: Axar Patel fined after Delhi Capitals' win

खेल डेस्क। कप्तान अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 में सोमवार को पंजाब किंग्स पर मिली तीन विकेट की जीत के बाद बड़ा झटका लगा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली ने 211 रन का लक्ष्य सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा है।

ये दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। मैच के बाद बीसीसीआई ने अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा कर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की खुशी को कम कर दिया है।  

आईपीएल की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी। ये सीजन में टीम की पहली गलती होने के कारण आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

दिल्ली ने 19 ओवरों में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
मैच में श्रेयस अय्यर (59 रन) और प्रियांश आर्य (56 रन) की तूफानी पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली ने कप्तान अक्षर पटेल (56 रन) और डेविड मिलर (51 रन) की शानदार पारी के दम पर केवल 19 ओवरों में ही सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे दिल्ली आईपीएल 2026 में अपनी उम्मीदों को बचाने में सफल रही। पंजाब की यह लगातार चौथी हार है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.