लगातार दूसरी बार हिमंता बिस्वा सरमा बने असम के मुख्यमंत्री, इन्होंने भी ली मंत्री पद की शपथ 

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 12:21:22 PM
Himanta Biswa Sarma becomes Chief Minister of Assam for the second consecutive time

इंटरनेट डेस्क। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने सीएम पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।

इस दौरान हिमंता का पूरा परिवार भी मौजूद है। हिमंता बिस्वा सरमा के बाद 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नेओग शामिल है। सूबे के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम पद  और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आपको बात दें कि असम विधानसभा चुनावों में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। एनडीए को इस चुनाव में 102 सीटें पर जीत मिली है। इसमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर परचम लहराया था।

PC: jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.