- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट) में गड़बड़ी व कथित पेपर लीक मामले के तूल पकड़ते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अब बड़ा कदम उठा लिया है। एनटीए ने आज नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है।
इसके साथ ही पेपर लीक की जांच को सीबीआई को सौंपी गई है। एनटीए के इस कदम से मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा करीब 10 लाख छात्रों को फिर से देनी होगी।
आपको बात दें कि तीन मई को देश भर में यह परीक्षा आयोजित हुई थी। राजस्थान में कथित तौर पर नीट पेपर मिलने के बाद पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में केन्द्र सरकार पर निशाना साधा गया था। राहुल गांधी ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही थी। वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार को निशाने पर लिया था।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें