dollar के मुकाबले 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया भारतीय रुपए

Hanuman | Tuesday, 12 May 2026 01:42:42 PM
Indian Rupee hits a record low of 95.50 against the dollar

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान विवाद के बीच एक बार फिर से भारतीय रुपया में गिरावट आई है। भारतीय अब रुपया ऑल टाइम लो पर आ गया है। खबरों के अनुसार, आज डॉलर के मुकाबले  रुपए में 19 पैसे की गिरावट आई है। इससे ये गिरकर 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद रुपया में ये गिरावट आई है। इससे पहले सोमवार को भारतीय रुपए में 95.31 पर बंद हुआ था। आपको बात दें कि गत सप्ताह ही भारतीय रुपया ने 95.43 का निचला स्तर छुआ था। इस साल की शुरुआत से ही रुपया दबाव नजर आया है। गत वर्ष दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार आया था।

 दूसरी ओर अमेरिका और ईरान के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंड क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर  अब 105 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गए हैं। ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा होना कई देशों के लिए चिंता का विशेष है।

PC: moneycontrol.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.