- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में तापमान 48 डिग्री के पार हो चुका है। मौससम विभाग ने बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। ये इस सीजन का प्रदेश का सर्वाधिक तापमान है। वहीं प्रदेश कई जिलों में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, फलौदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 45.6 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा हुआ रिकॉर्ड
राजधानी जयपुर में भी लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अनुसार, प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। आगामी दिनों में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट
दूसरी और मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चूरू, हनुमानगढ़ आर झुंझुनूं जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें