- SHARE
-
खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी अब एक टीम के मालिक बन गए हैं। अब राहुल द्रविड़ यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में डबलिन गार्डियंस टीम के मालिक बन गए हैं। रोपियन टी-20 प्रीमियर लीग की ओर इस बात का ऐलान किया गया है।
इसके साथ ही लीग ने अपने छह फ्रेंचाइजी को 2026 में होने वाले बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले पूरा कर लिया। डबलिन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राहुल द्रविड़ को आधिकारिक तौर पर डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में पेश किया गया। भारत के पूर्व ऑलराउंडर आर अश्विन को गार्डियंस टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम का बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम की टीमों से मुकाबले होंगे। यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग
में मिचेल मार्श, टिम डेविड, मिचेल सेंटनर, लियाम लिविंगस्टोन, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स का जलवा देखने को मिल सकता है। टूर्नामेंट का पहला सस्करण 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाएगा।
PC: indiatv