बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गोवंश की मौत हृदयविदारक: Jully

Hanuman | Thursday, 14 May 2026 01:48:36 PM
Deaths of 70 Cattle in Bundi Over the Past 15 Days Are Heart-Wrenching: Jully

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गोवंश की मौत होने को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस  नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बूंदी में पिछले 15 दिनों में 70 गोवंश की मौत हृदयविदारक है। एक ओर भाजपा गाय के नाम पर वोट लेती है और भाजपा की सरकार 'गौ सेवा' के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर बेसहारा गौमाता भूख, प्यास और पॉलिथीन खाने को मजबूर होकर दम तोड़ रही है। क्या प्रशासन की संवेदनशीलता पूरी तरह मर चुकी है?

जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि नगर परिषद और पशुपालन विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। यह स्थिति बर्दाश्त के बाहर है। सरकार तुरंत जागे और इन बेसहारा पशुओं के लिए चारे-पानी व उपचार की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.