- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के बीच एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया।
खबरों के अनुसार, हाजी अली नाम का गुजराती जहाज बुधवार सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया। हादसे के बाद ये जहाज आग की चपेट में आ गया। हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।
खबरों के अनुसार, गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एमएसवी हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया। क्रू मेंबर्स ने जानकारी दी कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी फायररिंग का शिकार हुआ था।
PC: aajtak