- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग ने पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के तीसरे चरण की शुरुआत करने का ऐलान कर दिया है। इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे सीधा संपर्क करेंगे।
अभी तक राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ वोटरों के घर-घर जाकर एसआईआर का काम पूरा करेंगे।
चुनाव आयोग ने अब ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा में एसआईआर का काम शुरू होने का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम 01 जुलाई 2026 से शुरू किए जाने का ऐलान किया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें