Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 09:13:49 AM
Donald Trump Angered by Journalist's Question

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पत्रकार पर नाराजगी भी जाहिर की है।  जताई। डोनाल्ड ट्रंप को सवाल पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने रिपोर्टर को झूठा बताया कर उसकी रिपोर्टिंग को देशद्रोह जैसा करार दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि अमेरिका ने ईरान में पूरी तरह सैन्य जीत हासिल की है और यह बात सभी मानते हैं। सिर्फ आप जैसे लोग ही सच नहीं लिखते। खबरों के अनुसार,एक  पत्रकार ने ट्रंप से पूछा था कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ पूरी सैन्य जीत हासिल कर ली है, तो फिर अमेरिका ने अपने पॉलिटिकल टारगेट क्यों अचीव नहीं किए और हमला अभी भी क्यों जारी है। इस सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप को गुस्सा आ गया। इस पर अमेरिकी राष्ट्पति ने बोल दिया कि मुझे लगता है कि जिस तरह आप लिखते हैं, वह देशद्रोह जैसा है।

ईरान ने होर्मुज प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों को चेतावनी दी
दूसरी ओर ईरान ने होर्मुज प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों को चेतावनी दे डाली है। ईरान ने बोल दिया कि अमेरिका बहरीन समर्थित प्रस्ताव को मिले समर्थन को दिखाकर यह संदेश देने का प्रयास कर रहा है कि उसे व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल है। बहरीन और खाड़ी देशों के समर्थन वाले इस प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग की आजादी सुनिश्चित करने की मांग हुई है। इसमें खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमले रोकने की बात भी कही गई है। ईरान ने अब चेतावनी दे डाली है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

PC: .bbc 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.