America ने शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अब ईरान के सामने रखी दी हैं ये पांच बड़ी शर्तें

Hanuman | Monday, 18 May 2026 01:11:52 PM
The US has now laid down these five major conditions before Iran to advance the peace process

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पांच बड़ी शर्तें ईरान के सामने रखी हैं। ईरान की एक एजेंसी ने इस प्रकार का दावा किया है।

इन पांच शर्तों के तहत अमेरिका ईरान को बमबारी से हुए नुकसान का कोई मुआवजा नहीं देगा। वहीं ये भी मांग की कि ईरान अपने 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपे। ईरान में केवल एक परमाणु सेंटर ही चालू रहना चाहिए। वहीं अमेरिका, ईरान की फ्रीज हुई विदेशी संपत्तियों में से 25 फीसदी से अधिक रकम जारी करने के पक्ष में नहीं है।

एजेंसी की ओर से दावा किया है कि अमेरिका चाहता है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने का मुद्दा बातचीत के जरिए हल किया जाए। हालांकि इन शर्तों पर अभी तक दोनों ही देशों की ओर से इस में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

होर्मुज को लेकर ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये धमकी
दूसरी ओर ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज को लेकर अमेरिका को धमकी दे डाली है। ईरान ने अब होर्मुज की नाकाबंदी खत्म नहीं करने पर ओमान सागर को अमेरिकी सेना का कब्रगाह बनाने की धमकी दी है। वहीं पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंच गए हैं। इसे ईरान की ओर से संभावित नए हमलों की तैयारी करार दिया गया है। ईरान ने माना कि ये खेप युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.