- SHARE
-
खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के अपने 12वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
भले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफल रहे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने कुल तीन छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा उसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल इस संस्करण अब 43 छक्के हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 के आईपीएल सीजन में कुल 42 छक्के लगाए थे।
विराट कोहली ने दो बार लगाए हैं 38 छक्के
इस मामले में तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने पिछले संस्करण में 39 छक्के लगाए हैं। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साल 2016 और 2024 में 38-38 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी पिछले साल 38 छक्के लगाए थे। आईपीएल के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें