जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 03:31:33 PM
The US could soon attack Iran again; it is awaiting Donald Trump's decision

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर अभी तक बात नहीं बनी है। अब अमेरिका की ओर से संकेत मिल रहे हैं कि वह जल्द ही ईरान पर फिर से हमला कर सकता है।

खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से अगले सप्ताह ईरान पर दोबारा सैन्य हमले की तैयारी की जा रही है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंटागन ने हमले के कई विकल्प तैयार किए हैं और अब अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेना है।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। उन्होंने अब बोल दिया कि जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की योजना तैयार है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, हमले के विकल्पों में ईरान के सैन्य और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर बड़े हवाई हमले शामिल हैं। ऐसा होने पर दोनों देशों का संघर्ष बढ़ जाएगा। ईरान की ओर से हमले हो सकते हैं। दोनों देशों की ये जंग दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाएगी।

PC: newsonair
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.