हैती ने 2026 FIFA World Cup के लिए टीम का किया ऐलान

Hanuman | Monday, 18 May 2026 12:40:12 PM
Haiti Announces Squad for 2026 FIFA World Cup

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा में आयोजित किए जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर हैती की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि टीम में शामिल अधिकांश खिलाड़ी विदेशों में रहने वाले हैती मूल के हैं, जबकि स्थानीय लीग से केवल एक खिलाड़ी को ही टीम में जगह मिली है।

जानकारी के अनुसार हैती की टीम में यूरोपीय क्लबों से जुड़े दो नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिससे टीम को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी लीगों में खेलने वाले खिलाड़ियों के अनुभव से हैती की टीम को वर्ल्ड कप में फायदा हो सकता है।

फुटबॉल प्रेमियों में टीम की घोषणा के बाद काफी उत्साह देखा जा रहा है। हैती फुटबॉल फेडरेशन को उम्मीद है कि यह टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का मान बढ़ाएगी।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.