- SHARE
-
खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के अब 16 अंक हो गए हैं। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके टीम 7 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 19 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
चेपॉक में हाईवोल्टेज मुकाबले में पैट कमिंस ने अपनी घातक गेंदबाजी से अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वह बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया। कमिंस ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके। अब पैट कमिंस के अब बतौर कप्तान आईपीएल 41 विकेट हो गए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान 40 विकेट हासिल किए हैं।
शेन वार्न के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर शेन वार्न के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में कप्तान के तौर पर 57 विकेट लिए थे। उनकी कप्तान में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स अपने दूसरे आईपीएल खिताब की तलाश में है। आगामी समय में पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज शेन वार्न का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें