Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगजनों को दी ये बड़ी सौगात

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 08:55:20 AM
Rajasthan: The Bhajanlal Government Has Now Given This Major Gift to Persons with Disabilities

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात दी है। ऊर्जा एवं टोंक जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने देवली में दिव्यांगों को स्कूटी की सौगात दी है। स्कूटी मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। नागर सोमवार को टोंक जिले की देवली नगर पालिका परिसर में दिव्यांगजनों के स्कूटी वितरण कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार ने हाल ही में ग्राम विकास रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को लेकर आमजन को जागरुक करने का कार्य किया, ताकि एक भी पात्र व्यक्ति अपने हक से वंचित नही रहें।

हीरालाल नागर ने कहा कि सरकार के विधायक कोष से स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा आप सभी को 59 स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। आपके विधायक आमजन की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। दिव्यांग भाई-बहिनों को स्कूटी मिलने से उनका जीवन सुगम हो सकेगा। उन्हें रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

खाद्य सुरक्षा योजना में सरकार ने 85 लाख नाम जोड़कर पात्र लोगों को राहत दी
हीरालाल नागर ने इस दौरान कहा कि जनहितैषी योजनाओं को लेकर राज्य सरकार वंचित वर्ग के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खाद्य सुरक्षा योजना में हमारी सरकार ने 85 लाख नाम जोड़कर पात्र लोगों को राहत दी है। 24 जिलों के किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो कि वर्ष 2027 तक प्रदेश भर में उपलब्ध होगी। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना के माध्यम से किसानों एवं महिलाओं को आर्थिक रुप से सक्षम बनाया जा रहा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.