Donald Trump ने अब हमले को लेकर ले लिया है ये निर्णय, कहा- अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो…

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 08:39:19 AM
Donald Trump has now taken this decision regarding the attack

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे गल्फ देशों के अनुरोध पर ईरान पर मंगलवार को होने वाला हमला फिलहाल टाल दिया है। ट्रंप ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे गल्फ देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गंभीर बातचीत चल रही है और ऐसा समझौता हो सकता है, जिसे अमेरिका और पश्चिम एशिया के देश स्वीकार कर सकें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डेनियल केन और अमेरिकी सेना को मंगलवार को प्रस्तावित हमला नहीं किए जाने का निर्देश दिया है। हालांकि उन्होंने ये भी बोल दिया कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना किसी भी समय बड़े स्तर के हमले के लिए तैयार रहेगी। अमेरिका की प्रस्तावित समझौते में सबसे अहम शर्त ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे है।

ईरान ने भी जवाबी हमले का दिया संकेत
दूसरी और ईरान भी पीछे हटने का तैयार नहीं है। ईरान ने भी जवाबी हमले का संकेत दे दिया है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमला टालने वाले बयान पर को लेकर बोल दिया कि ईरानी सेना ऐसे जवाब के लिए तैयार थी, जैसा दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। आपको बता दें कि दोनों देशों का ये विवाद दुनिया के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

PC: pbs
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.