Petrol-Diesel Prices: तीन दिन बाद दूसरी बार लगा महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं दोनों ईंधनों के दाम

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 08:23:49 AM
Petrol-Diesel Prices: Inflationary Shock Strikes for the Second Time in Three Days, Here Is How Much the Prices of Both Fuels Have Risen

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान विवाद के बीच देश में एक बार फिर फिर से पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं का महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने तीन दिन बाद फिर से दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा कर आमजन को बड़ा झटका दिया है।

देश में आज पेट्रोल 90 और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बार इजाफा हुआ है। इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

एक सप्ताह में दूसरी बढ़ोतरी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल जहां 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए में मिलेगा। तेल कंपनियों की ओर से बढ़ोतरी संबंधित संदेश पेट्रोप पंप संचालकों को सोमवार देर रात  ही जारी कर दिए थे। कीमतें बढ़ने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। कई चीजों के दाम बढ़ जाएंगे।

PC: money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.