Gold-Silver Prices: सोना 1168 और चांदी 2,181 रुपए हुई महंगी

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 01:08:14 PM
Gold-Silver Prices: Gold Rises by ₹1,168, Silver by ₹2,181

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है। सोना आज 1168 रुपए महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 2,181 रुपए बढ़ गई है। ऐसा होना सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए बड़ा झटका है।

खबरों के अनुसार, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1168 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए पहुंच चुका है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,181 रुपए बढ़कर 2.70 लाख रुपए हो चुकी है। इससे पहले इसकी कीमत 2.68 लाख रुपए पर थी। सोने-चांदी की कीमतें आसमान छूती जा रही है।

इस साल सोना अब तक 26 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमत भी 40 हजार रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है। आपको बात दें 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। अब ये बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए  प्रति किलोग्राम थी।

PC: oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.