इन लोगों की बंद हो जाएगी LPG सब्सिडी, आ गए हैं सरकार के नए नियम

Hanuman | Tuesday, 19 May 2026 01:20:16 PM
LPG Subsidies to Stop for These Individuals, Government's New Rules Have Arrived

इंटरनेट  डेस्क। देश में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने अब एलपीजी सब्सिडी के नियमों में काफी सख्ती कर दी है। सरकार के नए नियमों से अब देश में बड़ी संख्या में लोगों को एलपीजी सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी।

वहीं फर्जी, निष्क्रिय कनेक्शनों हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब आय 10 लाख या उससे ज्यादा होने पर व्यक्ति को उच्च आय वर्ग का माना जाएगा। ऐसे में उसे सिलेंडर पर सब्सिडी भी नहीं मिलेगी।

खबरों के अनुसार, राजस्थान में 40000 से ज्यादा उपभोक्ता उच्च आय वर्ग में आने के बावजूद सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं। सरकार ने अब उन लोगों को भी निशाने पर लिया है, जिनके पास फर्जी और निष्क्रिय कनेक्शन है। सरकार के नए नियम के तहत अब किसी मृत व्यक्ति के नाम पर अभी भी गैस ली जा रही है तो परिवार को तीस दिवस के भीतर कनेक्शन किसी पात्र सदस्य के नाम ट्रांसफर करवाना जरूरी होगा।

PC:  deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.