PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Wednesday, 20 May 2026 09:18:43 AM
Upon PM Modi's arrival in Italy, Giorgia Meloni has made this significant statement

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अन्तिम पड़ाव में मंगलवार को इटली पहुंचे हैं। राजधानी रोम पहुंचे पर पीएम मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक खास सेल्फी एक्स पर शेयर करते हुए स्वागत किया है। मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर एक्स पर शेयर कर बड़ी बात लिखी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है।

पीएम मोदी की रोम में जॉर्जिया मेलोनी के अलावा इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला के साथ बैठक करेंगे। रोम में भारतीय समुदाय की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी का होटल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। यहां पर लोग भारी तादाद में तिरंगा लेकर पहुंचे थे। इस दौरान पूरा होटल मोदी-मोदी के नारे से गूंजने लगा। यहां पर भारतीय पीएम ने भी गर्मजोशी से लोगों से मुलाकात की, लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। यहां पर पीएम मोदी ने भारतीय और इटली के कलाकारों द्वारा किए गए पारंपरिक डांस और क्लासिकल म्यूज़िक कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया और उनकी हौसला-अफजाई भी की।

दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा
पीएम मोदी ने इटली पहुंचने की जानकारी एक्स के माध्यम से भी दी है। उन्होंने कहा कि मैं रोम पहुंच गया हूं। मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलूंगा और उनके साथ चर्चा करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि इस दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा। इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा विशेष ध्यान दिया जाएगा।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.