PM Modi: मोदी ने देश को दी सौगात, 1309 रेलवे स्टेशनों का होगा री-डेवलपमेंट

Samachar Jagat | Monday, 07 Aug 2023 08:10:08 AM
PM Modi: Modi gave a gift to the country, 1309 railway stations will be re-developed

इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सौगात दी है। इस सौगात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया। इसके तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। इस का फायदा यात्रियों को भी होगा और नई सविधाए मिल सकेगी। 

वहीं जानकारी के अनुसार पहले फेज में 508 स्टेशनों को शामिल किया गया है। ये 508 स्टेशन देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहले चरण में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, मध्य प्रदेश में 34, पश्चिम बंगाल में 37, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22 और गुजरात-तेलंगाना में 21-21 स्टेशनों को विकसित किया जाएगा।

वहीं अन्य राज्यों में झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु में 18-18 स्टेशन, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13 स्टेशनों को री-डेवलप किया जाएगा। खबरों के अनुसार इन स्टेशनों के री-डेवलप मेंट में कुल 24,470 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

pc-indi tv hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.