Prime Minister Modi ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी

Samachar Jagat | Wednesday, 03 May 2023 11:19:21 AM
Prime Minister Modi wished Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot on his birthday

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

गहलोत बुधवार को 72 वर्ष के हो गए। उनका जन्म तीन मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। उनकी गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ’’राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ 

Pc:Aajtak.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.