Rahul Gandhi: अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी के सामने लगे खालिस्तानी नारे

Shivkishore | Thursday, 01 Jun 2023 10:23:56 AM
Rahul Gandhi: Khalistani slogans raised in front of Rahul Gandhi during his US tour

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर है। उन्होंने यहां पर सैन फ्रैंसिस्को में भारतीय लोगों को संबोधित भी किया। लेकिन उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी के लिए बता दे की राहुल 6 दिन के अमेरिका दौरे पर गए है। 

यहां सैन फ्रैंसिस्को में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीयों के बीच स्पीच दे रहे थे तो कुछ खालिस्तान समर्थकों ने भारत, कांग्रेस और इंदिरा गांधी विरोधी नारेबाजी भी की और खालिस्तान के झंडे लहराए। इन सबके बीच राहुल को काफी देर तक भाषण रोकना पड़ा। बाद में इन खालिस्तान समर्थकों को पुलिस ने बाहर निकाल दिया।

राहुल ने अपनी स्पीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधा।  उन्होंने कहा- मोदी तो भगवान को भी दुनिया चलाना सिखा देंगे, भगवान भी चौंक जाएंगे कि ये मैंने क्या बना दिया।

pc- npg


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.