Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 11:52:59 AM
Rajasthan Assembly Elections: Priyanka Gandhi targeted PM Modi regarding Rajasthan, said this big thing

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को लेकर पीएम मोदी और केन्द्र सरकार को घेरने के लिए आज प्रियंका गांधी राजस्थान आ रही हैं। वह दौसा जिले के सिकराय में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इस संबंध में उन्होंने आज खुद ही ट्वीट कर जानकारी दी है।

प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट किया कि राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने का वादा किया था।

उसके बाद से राज्य सरकार बार-बार प्रस्ताव भेजती रही, अशोक गहलोत ने उन्हें दर्जन भर पत्र लिखे, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान वासियों की परेशानी को नजरअंदाज करती रही। इस वादाखिलाफी को लेकर राजस्थान की जनता में आक्रोश है। आज दौसा जिले के सिकराय से प्रदेश की जनता को संबोधित कर उनका स्नेह और आशीर्वाद मागूंगी।

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.