Rajasthan: पार्टी की परिवर्तन यात्रा से पहले वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा, समर्थकों को जुटाकर करेंगी शक्ति प्रदर्शन

Samachar Jagat | Friday, 01 Sep 2023 09:10:36 AM
Rajasthan: Before the party's Parivartan Yatra, Vasundhara Raje's Dev Darshan Yatra, will demonstrate strength by mobilizing supporters.

इंटरनेट डेस्क। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 2 सितंबर से से शुरू होने जा रही है। लेकिन पार्टी की यात्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी धार्मिक यात्रा करने जा रही है। मीडिया रिपाटर्स की मानेे तो वसुंधरा राजे देव दर्शन यात्रा के दौरान अपने समर्थकों को जुटाकर अपनी ताकत का अहसास पार्टी को कराना चाहती हैं।

बता दें की वसुंधरा राजे की यात्रा राजसमंद और बांसवाड़ा जिले के मंदिरों के दर्शन के लिए होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा के एक दिन पहले 1 सितम्बर को अपनी धार्मिक यात्रा निकाल रही हैं। बता दें कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में वसुंधरा को चेहरा नहीं बनाया गया है। इसलिए इस यात्रा को वसुंधरा राजे की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। 

राजे देव दर्शन की शुरुआत राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से करने जा रही है। इसी मंदिर से राजे ने साल 2013 और 2018 में भी यात्रा की शुरुआत की थी। परिवर्तन यात्रा से पहले अचानक एक दिवसीय देव दर्शन का कार्यक्रम घोषित करके राजे ने एक बार फिर से सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर सीधे राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर पहुंचेगी। यहां दर्शन के बाद राजे हेलिकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचेंगी। नाथद्वारा दर्शन के बाद राजे सीधे बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी। 

pc-latturam.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.