Rajasthan : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से कोटा में

Samachar Jagat | Tuesday, 14 Jun 2022 11:54:38 AM
Rajasthan: BJP State Working Committee meeting in Kota from Wednesday

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार से कोटा में होगी। पार्टी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 व 15 जून को कोटा में आयोजित होगी।

इसके तहत 14 जून को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक और 15 जून को प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की व कार्यसमिति की बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर संबोधित करेंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.