Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अचानक की केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात, क्या हैं इसके सियासी मायने?

Hanuman | Friday, 06 Dec 2024 07:49:43 AM
Rajasthan: CM Bhajan Lal suddenly met Union Ministers, what are its political implications?

जयपुर। सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। सीएम भजनलाल ने केंद्रीय जल शक्ति सीआर पाटिल, युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर ’कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संचय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ’कर्मभूमि से मातृभूमि’ कार्यक्रम की पहल की गई है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रवासी बंधुओं की जनभागीदारी के माध्यम से मातृभूमि के विकास में योगदान के रूप में राजस्थान राज्य में भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 45 हजार ट्यूबवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। यह अभियान प्रदेश में वाटर रिचार्ज के क्षेत्र में वरदान साबित होगा।

इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं बिहार के प्रवासी बंधुओं द्वारा भूजल पुनर्भरण हेतु आधुनिक रिचार्ज शाफ्ट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मनसुख मांडविया से इन विषयों पर की है चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में युवाओं के रोजगार व कौशल विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा की।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.