Rajasthan Elections 2023: चुनावी माहौल के बीच वसुंधरा राजे ने कहा अब मैं रिटायरमेंट हो सकती हूं, जान ले आप भी इसके मायने

Samachar Jagat | Saturday, 04 Nov 2023 08:32:11 AM
Rajasthan Elections 2023: Amidst the election atmosphere, Vasundhara Raje said that now I can retire, you also know its meaning.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहे है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की और से तैयारिया जोरो पर है। भाजपा भी पूरे तरीके से तैयार है, लेकिन इस बार पार्टी ने वसुंधरा राजे को सीएम फेस के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया है। इस बीच खुद वसुंधरा राजे ने भी अब राजनीति से रिटायरमेंट की नई चर्चा छेड़ दी है।

जी हां मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के तौर पर देखी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बड़ा बयान दे दिया। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि वह अब रिटायर हो सकती हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने एक जनसभा में यह बयान दिया, जिसे उनके बेटे लोकसभा सांसद दुष्यंत ने भी संबोधित किया। वसुंधरा ने कहा कि बेटे का भाषण सुनने के बाद उन्हें लगता है कि वह रिटायर हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि अब मैं रिटायर हो सकती हूं।

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.