Rajasthan Elections 2023: सर्वे में बड़ा खुलासा, सीएम के तौर पर गहलोत सबसे ज्यादा पसंदीदा चेहरा, जाने दूसरा नंबर किसका है....

Samachar Jagat | Saturday, 04 Nov 2023 08:54:07 AM
Rajasthan Elections 2023: Big revelation in the survey, Gehlot is the most favorite face as CM, know whose second November...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और उसके साथ ही। चुनावी चौसर भी बिछ चुकी है। नेता मैदान में उतर चुके है और लगातार चुनाव प्रचार को दौर जारी है। इस बीच कई सर्वे भी सामने आ रहे है। इन सर्वे की बात करें तो एनडीटीवी का नया सर्वे सामने आया है। 

इस सर्वे में प्रदेश के लोगों से पूछा गया की आप आप मुख्यमंत्री के तौर पर किसे देखते हैं। तो ऐसे में जवाब मिला की 27 प्रतिशत लोग अशोग गहलोत को अपना पसंद बताते है। वहीं, भाजपा की वसुंधरा राजे को 14 प्रतिशत लोगों का ही साथ मिला है। सचिन पायलट को केवल 9 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

वहीं केवल बीजेपी में सीएम पद के लिए पूछा गया तो वसुंधरा राजेे को 27 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। इस रेस में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 6 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे नंबर हैं। उनसे अधिक लोकप्रियता भाजपा नेता बालक नाथ की है, जिन्हें 13 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

pc- aaj tak
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.