Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में चुनावों से पहले भाजपा को मिला पॉवर, इन दो नेताओं के पार्टी में आने से मेवाड़ विजय में मिलेगा फायदा

Shivkishore | Wednesday, 18 Oct 2023 11:27:45 AM
Rajasthan Elections 2023: BJP got power before the elections in Rajasthan, joining of these two leaders in the party will benefit in victory in Mewar.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है नेता मैदान में उतर चुक है और लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी बीच कई नए लोगों का पार्टियों में आना जाना भी लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को राजस्थान में भाजपा को एक बूस्टर मिला है। जी हां महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

बता दें की ये दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नवंबर के महीने में पांच राज्यों,  तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं और उसके पहले भाजपा इन दोनों को शामिल कर मेवाड़ में राजपूत समाज को साध गई है। भाजपा ने इन दोनों को शामिल कर चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी दांव भी खेला है। 

बता दें की भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन दोनों ने पार्टी की सदस्यता ली। 

pc- abp news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.