Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में भाजपा अपने संकल्प पत्र में कर बैठी बहुत बड़ी गलती, जानेंगे आप भी तो रह जाएंगे....

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 08:36:14 AM
Rajasthan Elections 2023: BJP made a big mistake in its manifesto in Rajasthan, you will also be left out after knowing...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, ऐसे में भाजपा हमेशा अपने निर्णयों को लेकर चौकाती आई है। लेकिन हाली में जारी पार्टी के घोषणा पत्र में पार्टी ने एक बड़ी गलती कर दी। वो मानवीय भूल है या फिर गलती हो गई है इसके बारे में कोई नहीं कह सकता है। जी हांराजस्थान में पार्टी ने घोषणा पत्र को अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र 2023 नाम दिया है।

इस संकल्प पत्र में भाजपा ने कई घोषणाए की है और इसमे कई बड़े नाम भी है और ऐसे में इस संकल्प पत्र में एक कांग्रेस नेत्री का नाम भी लिखा गया है। जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं ? दरअसल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई ममता शर्मा को भी संकल्प पत्र समिति में सदस्य बनाया गया था। लेकिन पिछले दिनों ही ममता शर्मा ने वापस कांग्रेस जॉइन कर ली है।

ऐसे में मीडिया रिपाटर्स की माने तो पार्टी सूत्रों ने कहा की कि संकल्प पत्र का ड्राफ्ट पहले ही तैयार हो गया था, इस वजह से नाम को नहीं हटाया गया। वहीं पार्टी के कुछ लोग इसे बड़ी भूल मान रहे हैं।

pc- www.ruralvoice.in


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.