Rajasthan Elections 2023: इन दिन जारी होगी भाजपा की दूसरी लिस्ट! 69 नाम आ सकते है सामने

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 01:52:23 PM
Rajasthan Elections 2023: BJP's second list will be released these days! 69 names may come forward

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावों ताीरखों की घोषणा के साथ ही भाजपा की पहली लिस्ट सामने आ गई थी और अब दूसरी लिस्ट का उम्मीदवारों को इंतजार है जो जल्द ही पूरा हो सकता है। बता दें की 20 अक्टूबर को फिर से भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति  बैठक होने जा रही है। इससे पहले भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 17 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित हो चुकी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कोर ग्रुप की बैठक में 69 भाजपा विधायकों के नामों पर चर्चा हुई है। इसके बाद अब इन नामों को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद 20 या 21 अक्टूबर को भाजपा की दूसरी लिस्ट सामने आ सकती हैै।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकें हुई थी। इस दौरान तीन राज्यों को लेकर कोर टीम के साथ बैठकें चली। राजस्थान कोर टीम के साथ भी विस्तृत से चर्चा हुई।  ऐसे में अब माना जा रहा है की राजस्थान में भाजपा की दूसरी लिस्ट एक से दो दिन में सामने आ सकती है। 

pc- britannica.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.