Rajasthan Elections 2023: BJP की 58 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह को बनाया उम्मीदवार

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 08:40:03 AM
Rajasthan Elections 2023: BJP's third list of 58 candidates released, Mahendra Singh made candidate in front of Ashok Gehlot.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 58 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। बीजेपी ने सुभाष मील को खंडेला, उदय लाल डांगी को वल्लभनगर और दर्शन सिंह गुर्जर को करौली से उम्मीदवार बनाया है। ये तीनों ही बीजेपी में शामिल हुए थे और एक दिन बाद ही पार्टी ने इनको टिकट दे दिया।

तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने किसी भी सासंद को मैदान में नहीं उतारा है। पार्टी ने जयपुर की हवामहल सीट से महंत बाल मुकंदाचार्य और सरदारपुरा से अशोक गहलोत के सामने महेंद्र सिंह राठौड़ को टिकट दिया है।

वही पार्टी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के सामने टोंक से अजित मेहतो को मैदान में उतारा है। पार्टी ने टोंक से इस बार यूनिस खान का टिकट काट दिया है। बता दें की भाजपा ने अब तक 182 सीटों पर ऐलान कर दिया है और अब भी 18 सीटें बाकी है। 

pc- moneycontrol.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.