Rajasthan Elections 2023: इस फोटों ने भाजपा में मचाई हलचल, गहलोत ने लिखा एक साथ जीत रहे हैं फिर से

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 11:39:02 AM
Rajasthan Elections 2023: This photo created a stir in BJP, Gehlot wrote together we are winning again

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और प्रदेश इस समय चुनावी मुहाने पर खड़ा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टिया अपनी अपनी जीत के दावे कर रही है। ऐसे में चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने एक बड़ा फोटो शेयर किया है और इस फोटों का कैप्शन भी दिया गया है।

बता दें की सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तस्वीर शेयर करते हुए चुनावों के बीच में हलचल पैदा कर दी है। गहलोत ने ट्विटर पर जो फोटो साझा की है। उसमें सचिन पायलट बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह और रंधावा भी नजर आ रहे है। फोटो में ऐसा लग रहा है जैसे पायलट गहलोत को कुछ कह रहे है और दोनों खुश नजर आ रहे है।

ऐसे में साथ में गहलोत ने कैप्शन भी लिखा है। एक साथ, जीत रहे हैं फिर से।  चुनावी माहौल में एक ही दल के दिग्गजों के साथ बैठने की तस्वीर कोई हैरान करने वाली बात नहीं होती, लेकिन इन दोनों दिग्गजों की खींचतान और जयपुर से दिल्ली तक चली तल्खियों की कहानियां इस तस्वीर को अलग और रोचक बना रही हैं।

pc- twitter.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.