Rajasthan Elections 2023: सीएम के फैसले से पहले वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन, आलाकमान को तो नहीं दिया जा रहा कोई संदेश

Samachar Jagat | Monday, 11 Dec 2023 08:56:57 AM
Rajasthan Elections 2023: Vasundhara Raje's show of strength before CM's decision, is any message being given to the high command?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिल गया, चुनाव पीएम मोदी के चहरे पर लड़ा गया, लेकिन आज भी प्रदेश भाजपा में सबसे बड़ा नाम निकलकर आता है तो वो वसुंधरा राजे का ही आ रहा है। ऐसे में अभी तक पार्टी ये तय नहीं कर पा रही है की सीएम किसे बनाया जाए। लिस्ट में वैसे तो कई नाम है, लेकिन अभी फैसला नहीं हो पाया है।

इधर, राजस्थान के सियासी माहौल पर नजर डाले तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करतीं दिखाईं दे रही हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार सुबह दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर अपने आवास पर पहुंची। जहां दोपहर बाद भाजपा के कई विधायक उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए।

इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी राजे से मुलाकात की। राजे के दिल्ली से लौटने के बाद और विधायक दल की बैठक से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

pc- india today



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.