Rajasthan: भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे

Samachar Jagat | Friday, 15 Dec 2023 01:17:26 PM
Rajasthan: Former CM Ashok Gehlot, Vasundhara Raje attended the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीएम पद की शपथ ले ली है। इस कार्यक्रम में कई बड़े बड़े लोग पहुंचे है। जिनमें प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई बड़े लोग शामिल रहे। इसके साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी इस समारोह में पहुंचे। 

इतना ही नहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। बता दें की वो मंच पर कई भाजपा नेताओं से मिले और उनसे गर्मजोशी के साथ हाथ भी मिलाया। इसके साथ ही उन्होंने मंच से ही प्रदेश के लोगों का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

बता दें की इस कार्यक्रम में सभी भाजपा शासित राज्यों के सीएम को भी आमंत्रित किया गया था। उनके साथ ही वहां के डिप्टी सीएम को भी बुलावा भेजा गया था। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए है। 

pc- abp news
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.