Rajasthan: सीएम गहलोत के लिए ये बयान देकर गजेन्द्र सिंह ने चौंका दिया अपनी ही पार्टी को

Samachar Jagat | Thursday, 24 Aug 2023 12:13:29 PM
Rajasthan: Gajendra Singh shocked his own party by giving this statement for CM Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को लेकर कहा की उन दोनों के बीच काफी प्रेम है। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे है। हालांकि उन्होंने साथ ही गहलोत सरकार को लेकर ये भी कहा कि राजस्थान में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है।  

बता दें की केंद्रीय मंत्री भरतपुर दौरे पर थे जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। शेखावत बोले कि हम दोनों एक ही विश्वविद्यालय में पढ़े हैं और एक ही विधानसभा के रहने वाले हैं। उन्होंने इस दौरान चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि मेरा अशोक गहलोत से इसलिए और ज्यादा लगाव है, क्योंकि उनके पुत्र वैभव गहलोत को मैंने चुनाव में हराया था।

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आगे कहा की राजस्थान में जिस तरह के हालात बने हैं, आज राजस्थान का किसान बदहाल और बेहाल है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना में बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। 

pc- aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.