Rajasthan: अब इस बंगले में रहेंगे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे के बने पड़ौसी

Samachar Jagat | Saturday, 02 Mar 2024 09:41:23 AM
Rajasthan: Now former CM Ashok Gehlot will live in this bungalow, Vasundhara Raje's neighbor

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सरकार बने पूरे तीन महीने के आस पास हो चुके हैं और अब जाकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना सरकारी आवास खाली किया है। बता दें की अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत बंगला नंबर 49 में शिफ्ट हो गए है। बता दें की नई सरकार के गठन के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया है। 

वहीं खबरें हैं की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ओटीएस में अस्थायी आवास में रह रहे हैं, क्योंकि सीएम का आधिकारिक आवास गहलोत द्वारा खाली नहीं किया गया था। सीएमओ अधिकारियों ने पुष्टि की कि शर्मा होली के बाद बंगले में शिफ्ट होंगे। 

आपको बता दें कि न सिर्फ वर्तमान सीएम, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी समेत कुछ अन्य मंत्री भी सरकारी आवास आवंटित होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने अभी तक अपने बंगले खाली नहीं किए हैं। 

pc- ndtvraj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.