Rajasthan: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, लगा दिए बड़े बड़े आरोप

Samachar Jagat | Monday, 11 Sep 2023 08:56:00 AM
Rajasthan: Priyanka Gandhi attacked PM Modi, made big allegations

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के पहले राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दौरे शुरू हो चुके है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर चुन-चुनकर हमले किए। प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की पूरी संपत्ति अपने उद्योगपति मित्रों को दे दी।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा की खुद को भूमि पुत्र कहने वाला करोड़ों के काफिले में चलता है। पीएम ने उद्योगपति मित्रों का कर्ज माफ कर दिया। उद्योगपति मित्रों को आगे रखा। चुनावों के बीच में धर्म को ले आते हैं जाति को ले आते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। 

इस मौके पर प्रियंका ने कहा देश मे महंगाई है। लेकिन बीजेपी वालों को कोई चिंता नहीं है। राजस्थान की गहलोत सरकार को प्रदेश की चिंता है। गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जा रहा है। फ्री में इलाज है। 8 रुपये में खाना है। रोजगार गांरटी योजना है। क्योंकि हम गरीब को गणेश मानते है।

pc- bhaskar
 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.