Rajasthan: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान में करेगी प्रवेश, इस जिले से होगी शुरूआत

Samachar Jagat | Thursday, 22 Feb 2024 01:02:58 PM
Rajasthan: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will enter Rajasthan on March 2, will start from this district.

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा मार्च में राजस्थान में प्रवेश करेगी। ऐसे में कांग्रेस इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी में हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यात्रा का आधिकारिक रुप से प्रोग्राम जारी कर दिया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी दो मार्च को पहले दिल्ली से धौलपुर पहुचेंगे और फिर यात्रा शुरु करेंगे। महज एक दिन और कुछ घंटों की यात्रा के बाद राहुल गांधी मध्यप्रदेश चले जाएंगे। उसके बाद वापस यात्रा 12 या 13 मार्च को बांसवाड़ा में एंट्री मारेगी और एक बड़ी जनसभा के बाद यात्रा गुजरात राज्य में चली जाएगी।

हालांकि इस बार यात्रा का राजस्थान में सफर बहुत छोटा होगा। दो दिन और दो जिलों से ही इस बार यात्रा गुजरेगी। बता दें की इसके पहले निकाली गई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के कई जिलों से गुजरी थी और कई दिनों तक प्रदेश में रही थी। 

pc- zee news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.