Rajasthan: राजस्थान के सीएम भजनलाल अचानक पहुंचे यूपी के दौरे पर, नैमिषारण्य में किया ये काम

Samachar Jagat | Saturday, 24 Feb 2024 09:30:08 AM
Rajasthan: Rajasthan CM Bhajan Lal suddenly arrived on UP tour, did this work in Naimisharanya

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहें। यहा उनके पहुंचने पर भाजपा के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहा दिन भर अपने कार्यक्रम में व्यस्त रहने के बाद मुख्यमंत्री शाम को जयपुर लौट आए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने सीतापुर में नैमिषारण्य पहुंचकर चक्रतीर्थ मार्जन और संतो से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया।

जानकारी कें अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद सीतापुर में ही यूपी भाजपा के लोकसभा कलस्टर और फिर पार्टी नेताओं संग बैठकों में शामिल हुए। इसके बाद विधानसभा स्तर और जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें की है।

बता दें की इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा शाम को एक प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने के बाद लखनऊ से जयपुर के लिए रवाना हो गए। बता दें की देश में इस साल लोकसभा चुनाव हैं और ऐसे में भाजपा नेताओं के दौरे लगातार हो रहे है।  

pc- hidndustan

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।   



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.