Rajasthan: जेपी नड्डा से दिल्ली में सीएम भजनलाल की 50 मिनट की मीटिंग और हो गए मंत्रियों के नाम तय

Samachar Jagat | Saturday, 30 Dec 2023 09:42:17 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal's 50-minute meeting with JP Nadda in Delhi and names of ministers finalized.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण के लिए आज का दिन तय हो चुका है। पिछले 28 दिनों से इस बात का हर किसी को इंतजार था। लेकिन अब जाकर ये फैसला हो सका है। इसके लिए भी एक बार फिर से सीएम भजनलाल को दिल्ली जाना पड़ा। बता दें की दिल्ली से गुरूवार को उनको बुलावा आया और आनन फानन में उन्हें जाना पड़ा।

इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली पहुंचे। करीब 5 घंटे का मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा काफी अहम रहा। क्योंकि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर इस बैठक में कुछ खास चर्चा हुई है। बताया जा रहा है की शुक्रवार शाम 6.30 बजे भजनलाल दिल्ली पहुंचे थे। फिर  9.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और करीब 50 मिनट तक दोनों के बीच बैठक चली।

बैठक के बाद सीएम जोधपुर हॉउस पहुंचे और रात 11.30 बजे जयपुर के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल पर मुहर भी लग गई। हालांकि मंत्रिमंडल आज होगा इस बात की खबर मीडिया पर 4 बजे के आस पास ही चलना शुरू हो गई थी। 

pc- sj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.