Weather Update: राजस्थान से मानसून पूरी तरह से विदा, अब पश्चिमी विक्षोभ को दिखेगा असर

Samachar Jagat | Thursday, 05 Oct 2023 07:57:03 AM
Weather Update: Monsoon has completely departed from Rajasthan, now the impact of western disturbance will be visible.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई अब पूरे तरीके से हो चुकी है और उसके साथ ही अब बदलते मौसम का मिजाज भी देखने को मिल रहा है। यानी के अब धूप में तेजी दिखाई दे रही है। उसके साथ ही रात में ठंडक बढ़ रही है। दूसरा कारण यह है कि अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर में राजस्थान में मौसम आमतौर पर ठंडा होता है यानी के सर्दी की शुरूआत हो जाती है। 

वहीं मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अब राजस्थान में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में हवाएं चल रही हैं, जिससे रात में ठंडक बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने वैसे तो 4 से 8 अक्टूबर तक बारिश का अंदेशा भी जताया है। 

मौसम विभाग की माने तो अब अगर बारिश होती भी है तो वो मानसून की वजह से नहीं बल्कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो सकती है औैर इसी के वजह से सर्दी भी जल्दी आ सकती है। 

pc- hindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.